शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ऑफिसर्स कॉलोनी में बुजुर्ग महिला की हत्या, कमरे में पड़ा मिला लहूलुहान शव

Connect News 24

65 year old woman murdered in Officers Colony shahjahanpur

रामबेटी का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र की ऑफिसर्स कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। महिला का शव शुक्रवार सुबह कमरे में जमीन पर पड़ा मिला। चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी 65 साल की रामबेटी डीएम कंपाउंड में सर्वेंट क्वार्टर में अकेली रहती थीं। उनकी बेटियां पुष्पा और रिंकी अधिकारियों के घरों में काम करती हैं। बृहस्पतिवार की रात 12 बजे रामबेटी बेटियों के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में आकर लेट गईं। 

चेहरे पर लगा था खून 

रात में उनकी किसी ने हत्या कर दी। उनके चेहरे पर वार किए गए हैं। चेहरे पर खून लगा मिला। घटनास्थल के आसपास भी खून फैला था। सुबह करीब साढ़े सात बजे स्कूल जाने से पहले दादी के पैर छूने गए नाती जीतू ने शव पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। 

ये भी पढ़ें– UP News: दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या करने वाले गुफरान को फांसी की सजा, दो साल बाद आया फैसला


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button