पीलीभीत

Pilibhit News: ‘मणिपुर हिंसा के लिए जिम्मेदार सीएम को बर्खास्त किया जाए’

Connect News 24

'CM responsible for Manipur violence should be sacked'

कलेक्टृेट में ज्ञापन देने पंहुचे भाकपा माले कार्यकर्ता । संवाद

अंग्रेजों भारत छोड़ो दिवस पर भाकपा (माले) ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। अंग्रेजों भारत छोड़ो दिवस पर बुधवार को भाकपा (माले) ने जुलूस निकाल कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम व स्थानीय मुद्दों को लेकर एक ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को सौंपा गया। इस दौरान मणिपुर हिंसा के लिए जिम्मेदार मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग भी की गई।

राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है मणिपुर में जारी हिंसा पर तत्काल रोक लगाने के लिए कदम उठाए जाएं। साथ ही हिंसा के जिम्मेदार मणिपुर के मुख्यमंत्री एन वीरेन सिंह को तत्काल बर्खास्त किया जाए। अनाज की खरीद के लिए लाभकारी एमएससी कानून तत्काल बनाया जाए। किसानों के सभी कर्ज माफ किए जाएं, बिजली बिल संशोधन विधेयक-2022 वापस लिया जाए। इसके अलावा लखीमपुर मामले के मुख्य साजिशकर्ता मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाए। कारपोरेट समर्थक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना वापस ली जाए।

स्थानीय मुद्दों को लेकर दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि छुट्टा पशुओं को तत्काल हटाया जाए। टाइगर रिजर्व के चारों ओर तार फेंसिंग कराई जाए। ग्राम बिठौरा कलां से निकलने वाली अमली नदी का पुनरोद्धार करवाया जाए। चंदिया हजारा व मजदूर बस्ती को कटान से बचाने के लिए तत्काल परकोपैन की व्यवस्था की जाए।

इसके साथ ही ग्रामीण आवास योजना के तहत सभी गरीबों को आवास की गारंटी देने की मांग भी की गई। इससे पूर्व हुई सभा में भाकपा माले के जिला सचिव देवशीष राय ने कहा कि देश के गरीब किसान और नौजवान आवास, बिजली, पानी और रोजगार जैसे मुद्दों से जूझ रहे हैं लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार पूरे देश में सांप्रदायिक राजनीति को बढ़ावा दे रही है।

प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में देवाशीष राय, शम्स विकास एडवोकेट, किशन लाल, मोहन लाल, रामचंद्र, रामभरोसे, मनोहर लाल, धर्मेंद्र पांडेय, धनदेवी, सर्वेश आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button