पीलीभीत

Pilibhit News: वक्फ की जमीन को बेचने की फिराक में थे कॉलोनाइजर

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Wed, 12 Jul 2023 11:36 PM IST

जहानाबाद। थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परेवा वैश्य में काॅलोनाइजरों ने वक्फ बोर्ड की जमीन को बेचने की तैयारी कर ली थी। पता चलने पर वक्फ बोर्ड के सदस्यों ने यहां बोर्ड लगवा दिया।

जहानाबाद थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परेवा वैश्य में कॉलोनाइजरों द्वारा करोड़ों रुपये की जमीन पर अवैध रूप तूदाबंदीकर बेचने की तैयारी कर ली थी। पता चला की अगले हिस्से की कुछ दुकानें बेच भी दी गई। इसी बीच ग्रामीणों द्वारा जिला अधिकारी से लिखित शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई। जिसपर एसडीएम अमरिया द्वारा तहसीलदार अमरिया को मौके पर भेजा गया।

तहसीलदार अमरिया ने हल्का लेखपाल को किसी भी तरह के निर्माण कार्य पर रोक लगाने को कहा। किसी भी ग्रामीण को कॉलोनाइजर न ठग सके। इसके लिए अपर सर्वे कमिश्नर जिलाअधिकारी पीलीभीत के द्वारा यहां बोर्ड लगा दिया गया है। जिसमें लिखा है कि यह संपत्ति वक्फ वोर्ड की है। इसे बेचना व खरीदना गैर कानूनी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button