Pilibhit News: स्कूल के वार्षिकोत्सव पर हुए रंगारंग कार्यक्रम

शैमरॉक किरन स्कूल के बाषिकोत्सव समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे । स्रोत – स्कूल
पीलीभीत। शैमरॉक किरन स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया । मुख्य अतिथि आईएमए की अध्यक्ष डॉक्टर रश्मि चौधरी, फाउंडर किरन सक्सेना, प्रधानाचार्य अदिति सक्सेना, डॉक्टर भरत कंचन, डॉक्टर आस्था कंचन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके पश्चात् मीशा और विधा ने मां सरस्वती की वंदना और हरीम, अनुष्का, वानी, इशिता, नैतिक, साहिब, ध्रुव, जपजोत, अक्षय ने गणेश जी की वंदना के साथ नृत्य कार्यक्रम की शुरुआत की।
डॉ. रश्मि चौधरी ने उत्साहवर्धन करते हुए बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ हमें अच्छे संस्कारों पर भी ध्यान देना चाहिए। इस दौरान बच्चों ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संवाद



