पीलीभीत

Pilibhit News: कमेटी करेगी होमगार्ड के खिलाफ जांच

Connect News 24

अवैध खनन में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े जाने के बाद ऑडियो वायरल होने का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। पूरनपुर में तहसीलदार और लेखपाल ने मिट्टी के खनन में शामिल ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़ी, उनके हमराह होमगार्ड व खननकर्ता के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ। तहसीलदार ने होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमांडेंट को पत्र लिखा लेकिन कुछ ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब तलाशने में अधिकारी भी उलझ गए हैं। तहसीलदार के पत्र के बाद होमगार्ड के खिलाफ जांच के लिए कमांडेंट ने एक टीम बना दी है।

ये था मामला

28 अप्रैल की सुबह पूरनपुुर में ब्लाॅक रोड पर सिमरिया के पास तहसीलदार ध्रुवनारायण और लेखपाल ने खनन कर मिट्टी ले जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़ी। इस दौरान होमगार्ड रामकुमार तहसीलदार का हमराह था। तहसीलदार ने रामकुमार को ट्रैक्टर पर बैठाकर थाने भेजा। ट्रैक्टर इरफान चला रहा था। रास्ते में इरफान ट्रॉली से मिट्टी उतारने लगा, इसपर बातचीत बढ़ी और दोनों में मारपीट हुई। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज हुई। इसके बाद होमगार्ड व खननकर्ता की बातचीत का एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें होमगार्ड उसके पक्ष में बोलता सुनाई दिया। ऐसे में तहसीलदार ने होमगार्ड पर कार्रवाई के लिए कामांडेंट को पत्र लिख दिया।

दो माह से ड्यूटी पर था होमगार्ड

पूरनपुर कंपनी संख्या 5 के होमगार्ड रामकुमार ने तहसीलदार के साथ दो माह ड्यूटी की। घटना के समय उसके साथ होमगार्ड दिनेेश भी था लेकिन ट्रैक्टर-ट्राॅली को थाने ले जाने का जिम्मा उसे ही दिया गया।

होमगार्ड और दरोगा ने कहा

बृहस्पतिवार को होमगार्ड रामकुमार ने बताया कि जब ऑडियो वायरल हुआ तो वह थाने में शिकायत लेकर गया कि उसे धमकी दी गई है, घर घेरा गया, डरकर उसने वे बातें बोलीं जो ऑडियो में हैं। इस पर दारोगा दीपचन्द उससे मिले और बोले कि एक मामला तुम पहले ही दर्ज करा चुके हो अब और दर्ज कराओगे तो दुश्मनी हो जाएगी, मैं इरफान से बात करता हूं और अब वह तुम्हे फोन नहीं करेगा। इधर, दरोगा दीपचन्द ने बताया कि होमगार्ड को दुश्मनी न लेने की सलाह सिर्फ इस वजह से दी कि मामला तूल न पकड़े और पुराने मामले में चार्जशीट दाखिल हो सके।

इन बिंदुओं पर होगी जांच

होमगार्ड की कमांडेंट अंकिता श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के लिए इन बिंदुओं को निर्धारित किया गया है।

– घटना के संबंध में एफआईआर तहसीलदार या लेखपाल ने क्यों नहीं दर्ज कराई

– खनन की मिट्टी ले जाने वाले इरफान को पुलिस ने हिरासत में क्यों नहीं लिया

– होमगार्ड पर जब माफिया ने दबाव डाला तो स्थानीय पुलिस ने क्या किया

– सिर्फ होमगार्ड रामकुमार को ट्रैक्टर-ट्राॅली थाने पहुंचाने का जिम्मा दिया, साथी को क्यों नहीं


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button