शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: बाइक की टक्कर से निर्दलीय प्रत्याशी के पति घायल
खुटार। खुटार नगर पंचायत से अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी शकुंतला देवी के पति जितेंद्र कुमार बृहस्पतिवार को बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों के अनुसार, जितेंद्र का पैर तीन जगह से टूट गया है। हादसा मतदाताओं से संपर्क के लिए जाते समय हुआ। संवाद