पीलीभीत
Pilibhit News: कोरोना के नौ नए संक्रमित मिले, सक्रिय मामले पहुंचे 23
पीलीभीत। धीमी गति से कोरोना की रफ्तार जारी है। बृहस्पतिवार देर शाम आई रिपोर्ट में कोरोना के नौ नए मामलों की पुष्टि हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या अब 23 हो गई है। सामने आए मामलों में अमरिया, ललौरीखेड़ा, पूरनपुर, बीसलपुर के संक्रमित शामिल हैं। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि 910 लोगों की सैंपलिंग की गई। जिसमें नौ कोरोना संक्रमित निकल कर आए हैं। संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को संक्रमित की जांच पड़ताल कर स्वास्थ्य लाभ देने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद