शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: तीन जगह हाईटेंशन लाइन टूटीं, सिटी पार्क कॉलोनी समेत 2500 घरों की आपूर्ति बाधित

Connect News 24

High tension lines broken at three places, supply disrupted to 2500 houses including City Park Colony

शाहजहांपुर में एसई कार्यालय के पीछे तार को सही करते कर्मचारी। संवाद

– ओवरलोड के चलते जंपर जले, खेतों में तारों को सही करने में कर्मचारियों को आई परेशानीसंवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। पुवायां रोड स्थित 220 केवी पैना ट्रांसमिशन से सिटी पार्क विद्युत उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी लाइन में बुधवार रात फाल्ट आ गया। हाईटेंशन तार टूटने और जंपर जलने के चलते 2500 घरों की आपूर्ति सुबह तक बाधित रही।

बुधवार रात करीब दस बजे 33 केवी लाइन में खराबी आ गई। एसएसओ के प्रयास करने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। लाइन ट्रिप होने के चलते सिटी पार्क, जेल रोड की विद्युत आपूर्ति गायब हो गई। लोगों को उम्मीद थी कि कुछ देर में सप्लाई बहाल हो जाएगी। काफी देर तक बिजली गुल रहने से लोग परेशान हो गए। लोगों के इन्वर्टर डाउन होने पर उपकेंद्र पर फोन कर जानकारी ली। इस बीच गर्मी के चलते लोगों ने छतों पर बिस्तर बिछा दिया। दूसरी ओर अवर अभियंता मनीष प्रजापति ने अपनी टीम के साथ लाइन पर गश्त शुरू की। उन्हें तियूलक गांव के पास पीछे 33 केवी के तार टूटे मिले। उसे सही करने के बाद एमईएस के पास तार टूटा मिला। इसी तरह नियामतपुर के पास बंच से तार उतरने के चलते आपूर्ति बाधित हो गई। इसके अतिरिक्त तीन जगह पर जंपर जले मिले। विद्युत कर्मियों ने लाइन को दुरुस्त करने का प्रयास शुरू किया। सुबह करीब आठ बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी।

पानी की किल्लत खत्म करने को बहादुरगंज से जोड़ी लाइन

रात दस बजे बिजली गुल होने से सिटी पार्क के अधिकतर घरों में जनरेटर चलने लगे। सुबह तक बिजली आपूर्ति बहाल न होने से पानी का संकट खड़ा हो गया। इस समस्या को खत्म करने के लिए बहादुरगंज से इंटरकनेक्ट सिस्टम के जरिये लाइन को जोड़ा गया। इसके बाद सप्लाई को बहाल किया जा सका। सुबह आठ बजे बिजली आने से लोगों ने राहत की सांस ली।

डेढ़ घंटे बंद रहा बहादुरगंज विद्युत उपकेंद्र

बृहस्पतिवार की दोपहर करीब ढाई बजे बहादुरगंज की 33 केवी लाइन में फाल्ट आ गया। एसी दफ्तर के पीछे हाईटेंशन लाइन की सपोर्टिंग लाइन टूटने से आपूर्ति बाधित हो गई। इससे पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। कर्मचारियों ने शटडाउन लेने के बाद तार को सही कर सप्लाई को शुरू कराया।

चार साल से मीटर की रीडिंग नहीं कराई, दो लाख का बनाया बिल

विद्युत निगम की बहादुरगंज उपकेंद्र की चेकिंग टीम ने बुधवार को बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया। लकड़ी मंडी में एक उपभोक्ता का मीटर चेक किया तो उसमें मीटर रीडिंग स्टोर मिली। कर्मियों के अनुसार, उपभोक्ता ने 2019 से मीटर की रीडिंग नहीं दी थी। इस कारण उसका बिल नहीं बन रहा था। कर्मचारियों ने उसका दो लाख 27 हजार का बिल बना दिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button