पीलीभीत

Pilibhit News: हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज की निंदा

Connect News 24

पीलीभीत। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज की जिले के वकीलों ने निंदा की है। अधिवक्ताओं ने मामले की जांच कर दोषियोें के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र का कहना है कि हापुड़ जनपद में पुलिस ने निहत्थे अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज कर क्रूर मानसिकता का परिचय दिया है। उनका कहना है कि इस मामले में दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल को भी इस मामले में प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए। सेंट्रल बार एसोसिएशन के महा सचिव विवेक अवस्थी का कहना है सरकार को इस मामले में शीघ्र ही दोषियों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा दिया जाना चाहिए । महिला अधिवक्ताओं के साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया जाना चाहिए। अधिवक्ता तेज सिंह वर्मा का कहना है कि पुलिस ने ओछी मानसिकता का परिचय दिया है ।बार काउंसिल शीघ्र ही इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार पर दबाव बनाएं। इस दौरान अधिवक्ता अशोक बाजपेई, भारत भूषण पांडे , ज्ञानेंद्र मोहन दीक्षित ,महेंद्र मिश्रा विद्या राम वर्मा ,अजीत कुमार सक्सेना, माखनलाल सैनी ,वीर अनमोल कुमार सक्सेना, वीरेंद्र कुमार सक्सेना मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button