पीलीभीत

Pilibhit News: पूजन के साथ शारदा की तीसरी धार पर पेंटून पुल बनना शुरू

Connect News 24

Construction of pontoon bridge on the third bank of Sharda begins with worship.

पूजन कर पैंटून पुल बनाने का शुभारंभ कराते अ​धिशासी अ​भियंता । स्रोत – नाविक

पूरनपुर। शारदा नदी की धार पर तीसरा पेंटून पुल मंगलवार को पूजन के साथ बनाना शुरू हो गया। पुल चार दिन में बनकर तैयार होने और इसी साल पुल से आवागमन शुरू कराने का दावा संबंधित अधिकारी कर रहे हैं।

तहसील क्षेत्र के शारदा पार गांवों में आवागमन के लिए हर साल शारदा नदी पर पेंटून पुल बनाया जाता है। 15 जून को इसे हटाए जाने और 15 अक्तूबर से पुल आवागमन शुरू करने की तिथियां निर्धारित हैं। मगर सालों से निर्धारित समय से पहले ही पुल हटा तो लिया जाता है, लेकिन तय समय पर पुल से आवागमन शुरू नहीं हो पाता। नदी की धार पर तीन पेंटून पुल बनाए जाने हैं। दो धारों पर पेंटून पुल बनकर तैयार हो चुके हैं।

दिसंबर खत्म होने को है, बावजूद इसके नदी की तीसरी धार पर पेंटून पुल से आवागमन शुरू नहीं हो सका है। मंगलवार को नदी की तीसरी धार पर पूजन के साथ पेंटून पुल बनना शुरू हो गया। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता उदयनरायण, जेई मनोज कुमार ने पूजन कराया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि नदी की तीसरी धार पर पुल चार दिन में बन जाएगा। कोशिश रहेगी कि पुल से दिसंबर के अंत तक आवागमन शुरू करा दिया जाए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button