Pilibhit News: ठेकेदार ने मजदूरी के रुपये नहीं तो 10 से अनशन
बीसलपुर। गांव उमरिया निवासी मालती देवी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर कहा है कि अगर ठेकेदार ने उनकी बकाया मजदूरी नहीं दी तो वह सीओ कार्यालय पर 10 नवंबर से अनशन करेंगी।
मालती देवी का कहना है कि एक ठेकेदार उन्हें व उनके परिवार के सभी लोगों को गोरखपुर के एक भट्ठे पर मजदूरी कराने के लिए कई माह पूर्व ले गया था। ठेकेदार पर उनकी मजदूरी के 1.13 लाख रुपये बने हैं। ठेकेदार ने अब तक उनके रुपये नहीं दिए। रुपये मांगने पर ठेकेदार ने उन लोगों को काफी बुरा भला कहा और पिटाई की। इस मामले की लिखित शिकायत पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से कई बार की गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। पत्र में ठेकेदार को नामजद किया गया है। पत्र में यह चेतावनी भी दी गई है कि यदि नौ नवंबर तक दोनों मांगे पूरी नहीं की गईं तो वह 10 नवंबर से सीओ कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगी। संवाद