Pilibhit News: बीसलपुर में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम
चीनी मिल चौकी के पास परिजनों ने लगाया जाम
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने बृहस्पतिवार सुबह चीनी मिल चौकी के पास शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। मृतक की पत्नी ने चार लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है।
बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी 40 वर्षीय पप्पू बख्श श्रमिकों के ठेकेदार थे। वह बुधवार को देर रात गजरौला से बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में भसुंडा मोड़ पर पहले से ही घात लगाए खड़े चार लोगों ने उन्हें रोक कर गोली मार दी। गोली उनकी जांघ में लगी, जिससे लहूलुहान होकर वह वहीं गिर पड़े।
ये भी पढ़ें- UP News: इस जिले में खुला वसूली का खेल… एसपी ट्रैफिक से छिना तबादले का अधिकार; सिपाही निलंबित



