पीलीभीत
VIDEO : बीसलपुर में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम
पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात 40 वर्षीय ठेकेदार पप्पू बख्श की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने बृहस्पतिवार सुबह चीनी मिल चौकी के पास शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। मृतक की पत्नी ने चार लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है।