Pilibhit News: विवाद पर रास्ते में घेरकर दंपती को पीटा, धमकाया
पूरनपुर। दूध लेने डेयरी पर जा रहे मोहल्ला कायस्थान जायसवाल कॉलोनी निवासी अनुपम जायसवाल की रास्ते में पिटाई कर दी गई। बीच-बचाव को आई उसकी पत्नी स्वीटी को भी पीटा गया। आरोपी ने परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी है।
घटना 17 दिसंबर की है। अनुपम जायसवाल ने बताया कि घटना के समय घर से डेयरी पर दूध लेने जा रहा था। विवाद पर रास्ते में मोहल्ला निवसी राहुल जायसवाल ने उसे घेर कर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसकी डंडों से पिटाई शुरू कर दी। चिल्लाने पर पत्नी स्वीटी बचाने आई। तब आरोपी ने उसकी भी पिटाई कर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अनुपम की ओर से मोहल्ला निवासी राहुल जायसवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद