रामपुर

Rampur News: यूपी जोड़ो यात्रा से अल्पसंख्यकों और दलितों को साधेगी कांग्रेस

Connect News 24

रामपुर। राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नई रणनीति तैयार कर रही है। अपनी खोई हुई जमीन को पाने के लिए लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस यूपी जोड़ो यात्रा के जरिये दलितों व अल्पसंख्यकों को साधने की कोशिश में लगी है।

लोकसभा चुनाव में यूपी सबसे अहम हो जाता है, क्योंकि 80 लोकसभा सीटें केवल यूपी में ही हैं। वर्तमान में यूपी से कांग्रेस की इकलौती सांसद सोनिया गांधी हैं। लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी को मजबूत करने और लोगों को जोड़ने के लिए कांग्रेस ने नई रणनीति तैयार की है। खासतौर से पश्चिमी यूपी में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके लिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर अब पार्टी यूपी जोड़ो यात्रा की शुरुआत करने जा रही है।

यूपी जोड़ो यात्रा 20 दिसंबर से सहारनपुर से शुरू होकर 29 दिसंबर को रामपुर आएगी। रामपुर में यह यात्रा दो दिन रहेगी। इसका समापन लखनऊ में होगा। इस यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ ही प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता करेंगे। यात्रा की सफलता को लेकर कांग्रेसियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। रामपुर में भी कांग्रेसी इस यात्रा की सफलता के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं।

यात्रा में राहुल-प्रियंका भी हो सकते हैं शामिल

सहारनपुर से शुरू हो रही पदयात्रा का समापन लखनऊ में होना है। इस यात्रा में कांग्रेसियों का उत्साह बढ़ाने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल हो सकते हैं। इसके लिए पार्टी की ओर से लगातार कोशिश हो रही हैं। यात्रा के दौरान कांग्रेस भाजपा सरकार पर निशाना साधने के साथ ही कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां भी गिनाएंगे।

हाजी इकराम कुरैशी बने कार्यक्रम प्रभारीपूर्व मंत्री हाजी इकराम कुरैशी को यूपी जोड़ो यात्रा का रामपुर का प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने अपना दौरा शुरू कर दिया है। साथ ही स्थानीय कांग्रेसियों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बैठकें शुरू कर दी हैं। कांग्रेस की यह पदयात्रा रामपुर में गांधी समाधि से शुरू होगी। यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई आंबेडकर पार्क पर जाकर संपन्न होगी। इसके लिए रोडमैप तैयार कर लिया गया है।

पार्टी की ओर से यूपी जोड़ो यात्रा शुरू हो रही है। यह यात्रा 29 दिसंबर को रामपुर पहुंच रही है। इसके लिए प्लान तैयार कर लिया गया है। इसका रामपुर में जोरदार स्वागत किया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ता पूरी तरह तैयारी में जुटे हुए हैं।

धर्मेंद्र देव गुप्ता, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button