पीलीभीत
Pilibhit News: खेत में निकला अजगर, देखने वालों की लगी भीड़

खेत में निकला अजगर । संवाद
पूरनपुर। गांव रंपुरा कपूरपुर निवासी हीरालाल के खेत में अजगर निकलने की सूचना पर उसे देखने वालों की भीड़ लग गई। अजगर काफी देर तक धूप सेंकता रहा। सूचना पर टीम के साथ पहुंचे वन एवं वन्य जीव प्रभाग के डिप्टी रेंजर कपिल कुमार ने अजगर को पकड़वाकर जंगल में छुड़वा दिया। संवाद



