Pilibhit News: खेत में बाघ को देख ग्रामीणों के उड़ गए होश, लगाई दौड़

बाघ को देखकर भागते लोग । स्रोत – ग्रामीण
गजरौला। क्षेत्र में रविवार की दोपहर बाद बाघ जंगल से निकलकर खेत में आ गया। बाघ को देखकर लोग काम छोड़कर भाग गए। सूचना पर वन विभाग की टीम ने निगरानी शुरू कर दी है।
टाइगर रिजर्व से बाहर खेतों में बाघ की चहलकदमी लगातार बनी हुई है। रविवार की दोपहर जब गजरौला क्षेत्र के गांव बैवहा फॉर्म में लोग खेतों में काम कर रहे थे तो अचानक उनकी नजर दूर दूसरे खेत में टहल रहे बाघ पर पड़ी। बाघ को देखकर ग्रामीण शोरगुल करते हुए अन्य लोगों को सचेत करने लगे। बाघ खेतों से होता हुआ गांव के पास बरसाती नाले में घुस गया। बाघ नाले में ही घूमता रहा और लोग देखते रहे। ग्राम प्रधान ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पदचिह्न ट्रेस किए। टीम की मौजूदगी पर भी बाघ नाले में ही चहलकदमी करता रहा। बाघ की चहलकदमी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।

बाघ को देखकर भागते लोग । स्रोत – ग्रामीण



