पीलीभीत

Pilibhit News: साइकिल सवार किशोर की असम हाईवे पर वाहन की टक्कर से मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Wed, 30 Aug 2023 11:48 PM IST

Teenager riding a bicycle dies after being hit by a vehicle on Assam Highway

किशोर की मौत पर शव का पंचनामा भर्ती पुलिस । संवाद

पूरनपुर। साइकिल से खेत पर जा रहे सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव भोपतपुर बारी बुझिया निवासी विजयपाल के 17 वर्षीय पुत्र रजनीश को असम हाईवे पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रजनीश को सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे असम हाईवे पर सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में हुई। विजयपाल ने बताया कि रजनीश सुबह करीब सात बजे साइकिल लेकर खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ देर बाद ही उसके हाईवे पर घायल पड़े होने की खबर मिली। परिवार के लोग जब तक मौके पर पहुंचे पुलिस ने उसे एंबुलेंस से पूरनपुर सीएचसी भेज दिया। सीएचसी पर डॉक्टरों ने रजनीश को मृत घोषित कर दिया। एसओ सेहरामऊ उत्तरी मदनमोहन चतुर्वेदी ने बताया कि किशोर की मौत किसी वाहन की टक्कर से हुई है।

००००००

चार भाइयों में तीसरे नंबर का था रजनीश

रजनीश के पिता विजय पाल ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। रजनीश भी मजदूरी करने साथ जाता था। रजनीश चार बेटों में तीसरे नंबर का था। परिवार में पत्नी सुमन के अलावा पुत्र जैकी (21), गोपी (19) और सबसे छोटा पुत्र गगन (16) हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button