पीलीभीत

Pilibhit News: फुंका ट्रांसफार्मर न बदलने पर किया प्रदर्शन

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Wed, 30 Aug 2023 11:46 PM IST

Demonstration for not changing blown transformer

जेई को ज्ञापन देते उपभोक्ता ।संवाद

पूरनपुर। घुंघचाई सब स्टेशन के गांव जितौरिया टांडा में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर दो दिन पहले फुंक गया था। इससे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ट्रांसफार्मर न बदले जाने के विरोध में बुधवार को उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर प्रदर्शन कर जेई को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारी उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग कर रहे थे। उपभोक्ताओं का कहना है कि ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से 10 दिन पहले भी फुंक गया था। जेई ने बताया कि अन्य कुछ गांवों के ट्रांसफार्मरों की भी क्षमता वृद्धि को अफसरों को जानकारी दी जा चुकी है। प्रदर्शन करने वालों में धर्मेंद्र कुमार, राजू, रामचंद्र, बाबूराम,, मुकेश, अवधेश आदि थे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button