पीलीभीत

Pilibhit News: शारदा नदी उफान पर, चंदिया हजारा में बाढ़ का खतरा

Connect News 24

Sharda river overflowing, danger of flood in Chandia Hazara

नदी में खोदाई करते मजदूर।

पूरनपुर। वनबसा बैराज से बुधवार को शारदा नदी में एक लाख क्यूसेक पानी गुजरा। इससे रात को बाढ़ आने की आशंका से गांव चंदिया हजारा के लोगों में खलबली मची हुई है। ग्रामीणों ने ऊंचे स्थानों पर सामान रखना शुरू कर दिया है। पशुओं को ऊंचे स्थानों पर पहुंचाया गया।

शारदा नदी में बुधवार को वनबसा बैराज से अपराह्न तीन बजे एक लाख क्यूसेक की गति से पानी को गुजारा गया। इससे नदी उफान की स्थिति में पहुंच गई। लोग बेचैन हैं। महज 60 हजार क्यूसेक पानी के गुजरने से यहां गांव में पानी घुस जाता है। एक लाख क्यूसेक पानी गुजरने से लोग घबराए हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि रात में यहां चंदिया हजारा गांव में पानी घुस सकता है।

ग्रामीणों ने ऊंचे ठिकाने तलाशने शुरू कर दिए। इसके साथ ही शारदा नदी पार गांव राणाप्रताप नगर, नहरोसा के समीप कटान भी शुरू हो गया है। नदी गांव राणाप्रताप नगर के समीप से मुड़कर नहरोसा और राणाप्रताप नगर होते हुए आगे बढ़ रही है। नदी ने राणाप्रतापनगर और नहरोसा के समीप दो दिन पहले से कटान शुरू किया है। नदी गांव नरहरोसा निवासी डिग्री दत्त उपाध्याय के खेत का काट रही है।

दो दिन में उनका खाली पड़ा करीब दो बीघा खेत नदी में समा चुका है। तेजी से हो रहे कटान से आसपास के किसानों में खलबली मची हुई है। बुधवार को नदी का रुख बदलने की कोशिश में गांव चंदिया हजारा से कई मजदूर नाव पर सवार होकर नदी के दूसरी ओर पहुंचे। मजदूरों ने गांव की ओर से नदी की धार को मोडऩे की कोशिश में नाले की खुदाई की।

नदी के उफान के करीब होने के चलते गांव चंदिया हजारा के समीप चल रहे बचाव कार्य बुधवार को बंद रहे। तहसीलदार ध्रुवनरायण यादव ने बताया कि नदी में एक लाख क्यूसेक पानी पास होने की सूचना मिली है। इतने पानी से बाढ़ की आशंका अभी नहीं है। हालांकि कर्मचारी इलाके में ही मौजूद है।

नदी में खोदाई करते मजदूर।

नदी में खोदाई करते मजदूर।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button