पीलीभीत

Pilibhit News: फल आढ़ती से 12.41 लाख रुपये हड़पे

Connect News 24

पूरनपुर। फल आढ़ती मोहल्ला रजागंज निवासी महमूद हसन से मुंबई में फल भिजवाने के नाम पर 12.48 लाख रुपये की ठगी की गई। ठगी के मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र के नर्सपुर शेलु बोर्किनी परभणी निवासी आढ़ती महादेव बाबा साहेब गइदे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

फल आढ़ती महमूद हसन ने घटना की तहरीर 20 जुलाई को पुलिस को दी थी। उसका कहना है कि 28 जून को महादेव बाबा साहेब गइदे ने मंडी में आकर उनसे मुलाकात की। अपने को महाराष्ट्र का रहने वाला बताया। साथ ही कहा कि वह यहां रहकर फलों का व्यापार करेगा। महाराष्ट्र में फल भेजे जाएंगे। वहां से तत्काल भुगतान खाते में आ जाएगा।

वह मुंबई स्थित बांसी मंडी में फल भिजवाता रहा। महमूद हसन के खाते में भुगतान रुक-रुक कर आता रहा। 18 जुलाई को महादेव बाबा ने ढाई लाख रुपये यह कहकर नकद ले लिए कि इस रकम को भी वह उसके खाते में डलवा देगा। उस पर कुल 12.48 लाख रुपये से ज्यादा का बकाया हो गया। बाद में महादेव मंडी में घूमने के बाद गायब हो गया। व्यापारी उसे होटल में देखने गया जिस होटल में वह रुका था।

होटल मालिक ने बताया कि महादेव अभी अभी कमरा खाली कर अपनी कार से निकले हैं। महमूद हसन ने अपने साथी के साथ कार का पीछा किया। असम हाईवे पर कार के आगे बाइक लगाकर रोकने पर महादेव के साथ बैठे व्यापारी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और कार भगा ले गया।

कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि फल आढ़ती की ओर से आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी कर धनराशि खुदबुर्द करने, गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button