Pilibhit News: हर न्याय पंचायत में बनेंगे गो आश्रय स्थल, जमीन तलाशने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:11 AM IST
पूरनपुर। अब हर न्याय पंचायत क्षेत्र में गो आश्रय स्थल खोले जांएगे। गांव में लगाए गए पौधों की देखरेख के लिए केयरटेकर रखे जाएंगे। यह निर्देश खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार ने बुधवार को ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक में दिए।
उन्होंने कहा कि छुट्टा पशुओं से क्षेत्र के किसान परेशान है। पशुओं के लिए हर न्याय पंचायत में गो आश्रय स्थल बनाना है। ग्राम पंचायत सचिव अपने हल्का के लेखपाल से संपर्क कर जमीन की तलाश शरू करें। उन्होंने कहा कि हाल में सभी ग्राम पंचायतों में पौधरोपण कराया गया है। पौधे सुरक्षित रहे। इसकी जिम्मेदार ग्राम पंचायत सचिवों की है। इसके लिए ग्राम पंचायत सचिव केयर टेकर रखे।
मनरेगा के तहत सभी ग्राम पंचायतों में नियमित काम हों, ताकि मनरेगा मजदूरों को काम मिलता रहे। प्रधानमंत्री आवास के तहत लाभाथियों का चयन करें। आवास में सुविधा शुल्क वसूली की शिकायत मिलने पर ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई होगी। बैठक में ब्लाक के सभी ग्राम पंचायत सचिव मौजूद रहे।