पीलीभीत

Pilibhit News: झोलाछाप की दुकानों पर छापा मारा, दो को किया सील, दर्ज होगी रिपोर्ट

Connect News 24

Raids on counterfeit shops, two sealed, report to be filed

कलीनगर में अस्पताल सील कराती टीम।

पूरनपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में कलीनगर क्षेत्र में झोलाछाप की दुकानों पर छापा मारा। कोई डिग्री न मिलने पर दो झोलाछाप की दुकानों को सील कर दिया गया। पंजीकरण, डिग्री आदि अभिलेख तलब किए गए हैं। अभिलेख न दिखाने पर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

बुधवार को कलीनगर के नायब तहसीलदार अक्षय सिंह यादव, सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनिकेत गंगवार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर हुई झोलाछापों की शिकायत पर कलीनगर क्षेत्र में यह कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि कलीनगर कस्बे के चौराहे पर यूसुफ के क्लीनिक पर छापा मारा गया। यहां युसुफ खुद मरीज देखता और दवाई की बिक्री करना मिला। अस्पताल चलाने की उसे न तो कोई स्वीकृत मिली और न ही उसके पास कोई डिग्री है। अस्पताल को सील कर दिया गया।

कलीनगर के ही गांव पिपरिया संतोष में भी बगैर पंजीकरण के चल रही वाहिद खां की दुकान को भी सील किया गया। उन्होंने बताया कि वाहिद के पास भी कोई पंजीकरण नहीं मिला। दोनों से अभिलेख मांगे गए हैं। अभिलेख शीघ्र न दिखाने पर इन कथित चिकित्सकों पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button