पीलीभीत

Pilibhit News: झपकी आने से कार पलटी, एक की मौत

Connect News 24

मझोला। तहसील के अंतर्गत बेला पोखरा के फार्मर मनजीत सिंह संधू की पत्नी मनप्रीत कौर शनिवार को पंजाब से अपने फार्म लौट रही थी। मार्ग दुर्घटना में उनकी मौत हो गई।

उनके बेटे आफताब सिंह ने बताया कि केलाखेड़ा गदरपुर के समीप कार चलाते समय मनजीत सिंह को झपकी आ जाने के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। इसमें उनके साथ उनकी पत्नी मनप्रीत कौर संधू को भी गंभीर चोटें आईं। जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज भोजीपुरा चल रहा था। उपचार के दौरान मंगलवार की दोपहर उनका अस्पताल में निधन हो गया। जबकि मनजीत सिंह इलाज चल रहा है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button