Pilibhit News: नलकूप के लिए किसान अब सीधे आपूर्तिकर्ता से खरीद सकेंगे खंभे
पूरनपुर। फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को नलकूप का बिजली कनेक्शन लेना अब आसान हो गया है। बिजली के पोलों के लिए अब उन्हें विभाग के सहारे नहीं रहना होगा। विभाग की और से कुछ अधिकृत आपूर्तिकर्ताओं को किसानों को खंभों की बिक्री करने की अनुमति दी गई है। किसान सीधे आपूर्तिकर्ताओं से पोल खरीद सकेंगे।
पूरनपुर डिवीजन में करीब पांच हजार नलकूप कनेक्शन धारक उपभोक्ता है। नए कनेक्शन के लिए कई किसानों के आवेदन विभाग के पास विचाराधीन है। नलकूप कनेक्शन लेने वाले किसानों को एस्टीमेट बनवाकर पहले विभाग के स्टोर से खंभे मिलते थी। विभाग के स्टोर में पोल न होने से कनेक्शन लेने वाले किसानों को कभी कभार महीनों इंतजार करना पड़ता था और अफसरों के चक्कर काटने पड़ते थे।
एस्टीमेट जमा करने के बाद भी समय पर उनको कनेक्शन नहीं मिल पाते थे। पोल पाने को भी जुगाड़ लगानी पड़ती थी। अब पोल केे लिए कनेक्शन कराने वाले उपभोक्ताओं को इंतजार नहीं करना होगा। विभाग की ओर से बरेली, रामपुर, लखनऊ, झांसी किच्छा (उत्तराखंड) सहित कई शहरों की निजी संस्थाओं को पोल बिक्री करने को अधिकृत किया है।
हालांकि अन्य अन्य सामान अब भी विभाग से मिलेगा। अगर एस्टीमेट में खंभों की धनराशि शामिल की गई है। तब पोल बाहर से खरीदने पर उपभोक्ता को इसकी धनराशि वापस की जाएगी।
बिजली पोल की बिक्री को कुछ आपूर्तिकर्ता संस्थाओं को अधिकृत किया गया है। किसान नलकूप का कनेक्शन लेने को पोल इन आपूर्तिकर्ताओं से खरीद सकेगे। अगर पोल की धनराशि एस्टीमेट में शामिल है। तब निजी पोल खरीदने पर वापस होगी। -प्रशांत गुप्ता, अधिशासी अभियंता अभियंता (बिजली)