Shahjahanpur News: पुलिस ने बाइक चोर गैंग को दबोचा

जलालाबाद कोतवाली में चोरी की बाइक्स के साथ आरोपी। संवाद
निशानदेही पर चोरी की सात बाइकें, एक बाइक की चेचिस बरामद
जलालाबाद। पुलिस को बाइक चोरी करने वाले गैंग को पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस ने एक तमंचा समेत आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की सात बाइकें, दो कटी व एक बाइक की चेसिस बरामद की है।
एसपी देहात संजीव वाजपेयी ने बताया कि मंगलवार रात गश्त के दौरान पुलिस ने क्षेत्र के गांव पुरैना स्थित बाजार के पास खड़े इसी गांव निवासी रोहित व शेखर को गिरफ्तार किया। उनके पास बाइक भी थी। शेखर के पास से एक तमंचा व दो कारतूस मिले हैं। पूछताछ में बाइक चोरी की होने की जानकारी मिलने पर पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई।
पूछताछ के बाद पुरैना निवासी मिस्त्री ईश्वरदयाल, थाना कांट के गांव भैंसटा खुर्द निवासी सरमोद, जलालाबाद के गांव गुरगवां निवासी रोहित शर्मा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की सात बाइकें, दो कटी हुई बाइक व एक बाइक की चेसिस बरामद की गई। आरोपियों के अनुसार, रोहित और शेखर कचहरी आदि से बाइक चोरी कर लाते थे। मिस्त्री ईश्वरदयाल उन्हें काटकर पुर्जे अलग करता था। शेष आरोपी सभी सामान की बिक्री कर देते थे। इंस्पेक्टर प्रवीण सोलंकी ने बताया कि ईश्वरदयाल, सरमोद व रोहित शर्मा पर एक-एक, रोहित और शेखर पर तीन-तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। संवाद