शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: नदियों का जलस्तर घटा पर दुश्वारियां बरकरार

Connect News 24

The water level of the rivers has decreased but the troubles continue

मिर्जापुर में बाढ़ से जलमग्न ग्राम महुलिया के एक घर में भरा पानी। संवाद

सिर्फ आजादनगर और इस्लामनगर में ही प्रशासन ने बांटीं राशन किट, ग्रामीण परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी

मिर्जापुर। गंगा की बाढ़ का पानी घरों से निकल रहा है, पर मस्जिद नगला, कटैला नगला, पैलानी आदि गांवों में अब भी जलभराव है। इधर, खरीफ फसलों के नष्ट हो जाने से किसान परेशान हैं।

ग्राम धीयरपुरा निवासी रक्षपाल, राजपाल, शिवपाल, नन्हें आदि ने बताया कि खरीफ फसलों की उपज से छह माह परिवार का पेट पालने के अलावा रबी फसलों की बुआई हो जाती थी। इस बार खरीफ की नकदी फसलें मेंथा, शकरकंद, उर्द, तिल, मूंगफली आदि की फसलें बाढ़ में डूबकर नष्ट हो जाने से संकट आ गया है।

ग्राम पंचायत भरतपुर के प्रधान के प्रतिनिधि संतोष सिंह व ग्राम पंचायत गुटेटी उत्तर के प्रधान अलवर सिंह यादव ने कहा कि प्रशासन सिर्फ आजाद नगर और इस्लामनगर में ही बाढ़ मान रहा है। उनकी ग्राम पंचायतों के सभी मजरे जलमग्न हैं और फसलें भी नष्ट हो गईं हैं। किसी भी बाढ़ पीडित को राशन सामग्री का वितरण नहीं किया गया है।

वहीं एसडीएम महेश कुमार कैथल ने बताया कि बाढ़ से सर्वाधिक पीडि़त गांवों के लोगों को केरोसिन और पशुओं के लिए भूसा का वितरण किए जाने की तैयारी की जा रही है। तहसीलदार पैगाम हैदर राजस्वकर्मियों से बाढ़ पीड़ितों की सूची तैयार करवा रहे हैं। बुधवार को इस्लाम नगर में सीएचसी प्रभारी डॉ. आदेश रस्तोगी और पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सहदीप कुमार ने स्वास्थ्य कैंप लगाया।

ये है जलस्तर की स्थिति

शाहजहांपुर। पहाड़ों पर अधिक बारिश होने की वजह से बैराजों पर बढ़ रहे बोझ के चलते पानी छोड़ा जा रहा है। इसकी वजह से फिर से नदियों का जलस्तर फिर से बढ़ने की संभावना है। गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ा है, बाकी सभी नदियों का जलस्तर कम हुआ है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष शारदा नहर खंड की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को नरौरा बैराज से गंगा में 1,18,577 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जबकि रामगंगा नदी में विभिन्न बैराजों से 9,851 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गर्रा नदी का जलस्तर मंगलवार को 144.35 गेज था, जो कि मंगलवार को बढ़कर 144.50 गेज हो गया। गंगा, रामगंगा और खन्नौत नदी के जलस्तर में गिरावट आई है।

मिर्जापुर में बाढ़ से जलमग्न ग्राम महुलिया के एक घर में भरा पानी। संवाद

मिर्जापुर में बाढ़ से जलमग्न ग्राम महुलिया के एक घर में भरा पानी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button