पीलीभीत

Pilibhit News: घर लेकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाया

Connect News 24

पूरनपुर। बहन की सहेली को अपने ले जाकर युवक ने दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। घटना की जानकारी पुलिस को देने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोरी, उसकी दो बहनों, मां और पड़ोसी भाभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मुख्य आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

एक मोहल्ले की युवती ने बताया कि लाइनपार साहूकारा निवासी अवनीश सक्सेना की बहन मधु से उसकी दोस्ती थी। इसको लेकर उसका मधु के घर अक्सर आन-जाना था। 24 जुलाई को अवनीश ने फोन कर बहन के बुलाने की जानकारी देकर उसे बंडा बस स्टैंड पर बुला लिया। स्कूटी पर बैठाकर घर ले गया। घर में उसने अपनी मां, दो बहनों और पड़ोसी भाभी के सहयोग से उसे कमरे में बंद कर दुष्कर्म की कोशिश की।

विरोध पर पहले से बनाया गया अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। आरोप है कि सभी आरोपियों ने विरोध पर उसकी पिटाई की और अवनीश ने उससे दुष्कर्म कर अश्लील वीडिय़ो बना लिया। घटना की शिकायत किसी या पुलिस से करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

बदनामी के डर से घटना के दिन शिकायत करने कोतवाली नहीं आ सकी। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि युवती की ओर से लाइनपार साहूकारा निवासी अवनीश, उसकी बहन, मां और पड़ोसी भाभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी अवनीश को हिरासत में ले लिया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button