शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: छावनी परिषद के कर्मचारियों ने धरना देकर किया प्रदर्शन

Connect News 24

Cantonment board employees staged a protest

शाहजहांपुर में अपनी समस्याओं को कर्मचारियों व पेंशनरों ने सामूहिक अवकाश पर रहकर धरना-प्रदर्शन क

विलय से पहले समस्याओं का निस्तारण न होने से हैं नाराज

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। छावनी परिषद के कर्मचारी बुधवार को सामूहिक अवकाश पर चले गए। वे छावनी परिषद के नगर निगम में विलय से पहले कर्मचारियों व पेंशनरों की समस्याओं का निस्तारण न होने से नाराज थे। सभी ने धरना प्रदर्शन किया और मुख्य अधिशासी अधिकारी जिज्ञासा राज को ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।

ज्ञापन में कहा गया कि छावनी परिषद के कर्मचारियों व पेंशनरों की समस्याओं का समाधान न होने तक सामूहिक अवकाश पर जाने को मजबूर होंगे। उनकी मांग है कि छावनी परिषद के कर्मचारियों को विलय के दौरान किसी भी प्रोबेशन पीरियड में न रखा जाए। इसके अलावा अन्य सेवाओं और सुविधाओं को दुरुस्त किया जाएगा।

यदि स्थायी कर्मचारियों द्वारा स्वैच्छिक सेवानिवृत्त ली जाती है तो उनके सेवानिवृत्त भुगतान आदि विलय करने से पूर्व छावनी परिषद द्वारा किया जाए। धरना-प्रदर्शन करने वालों में छावनी परिषद कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश बक्श, सचिव देवकीनंदन यादव, राजेश कुमार, अनमोल, संजय, आनंद, पेंशनर रामकरन वाजपेयी, कैलाश शारदा, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button