पीलीभीत

Pilibhit News: भांजे की शादी से लौट रहे दंपती को डीसीएम ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत

Connect News 24

DCM hits a couple returning from nephew's wedding, wife dies

मेडिकल कॉलेज में विलाप करते परिजन । संवाद

हादसे के बाद घर में मचा कोहराम, पुलिस ने वाहन चालक को कब्जे में लिया

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। भांजे की शादी में शामिल होने के बाद स्कूटी से घर लौट रहे दंपती को डीसीएम चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अमरिया के गांव कैमोर निवासी हीरालाल के भांजे की सोमवार को शादी थी। भात पहनाने के लिए वह पूरे परिवार के साथ रविवार की शाम को सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्रांव रुपपुर कृपा में भांजे के यहां वह पहुंच गए। सोमवार को बरात में शामिल होने के बाद मंगलवार को हीरालाल पत्नी हीराकली (57) के साथ स्कूटी से अपने घर कैमोर गांव लौट रहे थे।

दोपहर करीब ढाई बजे जहानाबाद क्षेत्र के लालपुर चौराहे के पास से गुजरते समय पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दंपती सड़क पर गिर गए। हीराकली की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हीरालाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही परिजन व बहन के घर के तमाम लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। इंस्पेक्टर मुकेश शुक्ला ने बताया कि टक्कर मारने वाले चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

खुशियां मातम में बदलीं

बहन नन्हीं देवी के घर शादी के बाद खुशियों का माहौल था। भाई-भाभी के जाने के बाद घर के सभी लोग शाम को अन्य कार्यक्रम की तैयारी कर रहे थे, लेकिन हादसे के खबर ने खुशियां मातम में बदल गईं। भाई के परिवार के साथ बहन के घर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

00

हादसे में बाइक सवार घायल

बीसलपुर । कोतवाली के गांव अकोली निवासी परशुराम मंगलवार को बाइक से आ रहा था । रास्ते में अमृतi चौराहे पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर वह घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button