पीलीभीत

Pilibhit News: मजदूरी को निकले युवक का शव हाईवे किनारे स्थित तालाब में मिला

Connect News 24

The dead body of a young man who had gone out to work was found in a pond located on the side of the highway.

अमरिया रामलीला मैदान के पास खजुरिया तालाब के पास जांच करती पुलिस व लगी भीड़ । संवाद

अमरिया (पीलीभीत)। घर से साथियों के साथ मजदूरी करने निकले युवक का रामलीला मैदान के सामने बरेली-हरिद्वार हाईवे किनारे स्थित खजुरिया तालाब में शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की शिनाख्त सितारगंज (उत्तराखंड) के तसलीम (25) पुत्र शराफत के रूप में हुई है।

मंगलवार दोपहर राहगीरों ने तालाब किनारे जलकुंभी के बीच से एक युवक का हाथ बाहर निकला देखा। पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तालाब से शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान कराई गई। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि बाद में सूचना परिवार वालों को दी गई।

सूचना मिलने पर थाना अमरिया पहुंचे मृतक के पिता शराफत हुसैन ने बताया कि उनका पुत्र तसलीम नशे का आदी था। वह सोमवार को शाम पांच बजे अपने साथियों के साथ डीसीएम से राजस्थान में भट्ठे पर काम करने जा रहा था। उस डीसीएम की अमरिया पहुंचने पर लाइट खराब हो गई। ड्राइवर कस्बे की एक दुकान पर लाइट ठीक कराने लगा। इस दौरान तसलीम अपने एक साथी से एक हज़ार रुपये लेकर चला गया।

लाइट ठीक होने के बाद साथियों ने तसलीम को काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। इसकी सूचना साथियों ने फोन पर उसको दी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button