पीलीभीत
Pilibhit News: फल विक्रेता की अप्सरा नदी में मिली लाश
अमरिया। उत्तराखंड के सितारगंज में फल बेचने का काम करने वाले युवक का जहानाबाद की अप्सरा नदी में शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। माना जा रहा है कि हादसे के दौरान युवक की नदी में गिरकर मौत हुई है।