पीलीभीत

Pilibhit News: पूरनपुर में कोतवाली रोड पर मिला युवक का शव

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sat, 09 Sep 2023 12:23 AM IST

पूरनपुर। कोतवाली रोड पर सिटी सेंटर के समीप स्थित जूस की दुकान के पास 35 वर्षीय युवक के अचेत होने की सूचना पर पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। सीएचसी में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

बृहस्पतिवार देर शाम सिटी सेंटर के समीप 35 वर्षीय युवक के अचेत पड़े होने की सूचना पर पुलिस उसे सीएचसी ले गई। सीएचसी में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। नगर चौकी इंचार्ज दीपचंद ने बताया कि युवक महाकाल लिखी काली टी-शर्ट और बैगनी रंग की शर्ट पहने था। सोशल मीडिया समेत अन्य माध्यमों से उसकी शिनाख्त की कोशिश की गई, मगर कामयाबी नहीं मिली। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button