Pilibhit News: नहर में छलांग लगाने वाले युवक का शव बरामद
परिजन ने कार्रवाई से किया इन्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। नहर में छलांग लगाने वाले गांव रूदपुर निवासी विशाल (18) का शव चौथे दिन हरदोई ब्रांच नहर में घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर एक पुलिया में फंसा मिला । परिजनों के कार्रवाई से इन्कार करने पर पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया।
घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे धनाराघाट रोड पर हरीपुर जंगल स्थित हरदोई ब्रांच नहर की है। विशाल हरियाणा से मजदूरी कर घर लौट रहा था। परिजन से विवाद पर बृहस्पतिवार सुबह घर से निकल गया। हरीपुर जंगल में हरदोई ब्रांच नहर में उसने छलांग लगा दी। विशाल को नहर में छलांग लगाते कुछ लोगों ने देखा था।
शोर मचाने पर राहगीर एकत्र हुए। उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद से गोताखोरों को नहर में उतारा गया। रविवार दोपहर घटना स्थल से करीब चार किलोमीटर दूर नहर पुलिया में किनारे पर झाड़ियों में शव मिल गया। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि परिजन ने किसी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। पोस्टमार्टम न कराने की मांग की। इस पर शव को परिजन को सौंप दिया गया।