पीलीभीत

Pilibhit News: घर में घुसकर की मारपीट, तीन पर रिपोर्ट

Connect News 24

पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के पुरानी पीलीभीत कोहना के रहने वाले परमेश्वरी दयाल ने बताया है कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही तीन लोगों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की।

आरोप है कि खेत पर लगे गन्ने के विवाद को लेकर उसका गांव के ही ब्रजेश,बलवीर और शांतिस्वरूप से विवाद हो गया था। जिसे लोगों ने समझा बुझाकर शांत करा दिया था। शनिवार को दोपहर लगभग तीन बजे तीनों आरोपी युवक के घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। जब युवक ने इसका विरोध किया। तब तीनों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button