Pilibhit News: जन्माष्टमी के लिए सजा बाजार, लड्डू गोपाल के लिए आए आकर्षक वस्त्र

तैयारी श्री कूष्ण जन्माअष्टमी पर्व की – शहर के मोहल्ला साहुकारा स्थित श्री राधा रमण मंदिर में
पीलीभीत। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए शहर के बाजार पूरी तरह से गुलजार हो गए हैं। मंदिरों को सजाने का काम भी शुरू हो गया है। बाजार में नई डिजाइन के वस्त्र और मुरली लोगों को आकर्षित कर रही है। देर शाम तक बाजार में खरीददारी होती रही।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर शहर की दुकानों पर कान्हा के विभिन्न डिजाइनों के मुकुट, कपड़ा, बांसुरी, मटका व अन्य शृंगार का सामान बाजार की रौनक बढ़ा रहा है। बाजार में खरीददारी को पहुंच रही महिलाओं और बच्चों के रंग-बिरंगे वस्त्र व अन्य सामान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।
शहर के साहूकार स्थित प्राचीन श्री राधा रमण मंदिर साफ, सफाई के साथ रंग रोगन का कार्य शुरू हो गया है। पंडित सुधीर चंद्र गोवस्वामी ने बताया कि सात सितंबर को दिन के 12 बजे श्रीकृष्ण अभिषेक दही दूध करीब 150 जड़ी बूटियों के साथ किया जाएगा और आठ सितंबर को नंद उत्सव मनाया जाएगा। इसके अलावा द्वारिकाधीश मंदिर, गोपीनाथ मंदिर, ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर व शहर के अन्य कृष्ण मंदिर में तैयारियां शुरू कर हो गई। इसके अलावा राखियों का बाजार भी एक बार फिर से गुलजार हो गया है। कुछ लोग अष्टमी के पर्व पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाते है। इसको लेकर लोग बाजार में पहुंच रहे है।