Pilibhit News: शिक्षकों ने चयन बोर्ड अधिनियम में बदलाव का किया विरोध
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) की वीरांगना अवंतीबाई बालिका इंटर कॉलेज में हुई बैठक में बैठक में चयन बोर्ड अधिनियम में बदलाव का विरोध किया गया। इस दौरान एनपीएस विद्यालयों के अवशेष एरियर, प्रोन्नत वेतमान, मूल्यांकन भुगतान, पुरानी पेंशन एवं अध्यापकों की सेवा सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई।
बैठक में शिक्षकों ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अधिनियम 1982 की धारा 21 को हटाने का विरोध किया। कहा, यह धारा शिक्षकों को सेवा सुरक्षा प्रदान करती है, लिहाजा इसे यथावत रखा जाए। शिक्षकों की सेवा सुरक्षा से खिलवाड़ न की जाए। बैठक में डॉ. योगेश कुमार, देवेंद्रपाल गंगवार, राजीव वर्मा, रमेश चंद्र, राजेश गौतम, डॉक्टर महेश कुमार, राजेंद्र पाल शुक्ला, रोहित वर्मा, राजाराम भारती, राजेश कुमार, संतोष सिंह, वीरेंद्र बाबू, विजयपाल सिंह, प्रेमपाल गंगवार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता कमल मोहन पांडे व संचालन चंद्रपाल गंगवार ने किया।