पीलीभीत
Pilibhit News: घर पर कब्जा करने वाले सूदखोर पर कार्रवाई की मांग
बीसलपुर। दुगीपुर बडग़वां निवासी सुरेश बाबू ने थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि उन्होंने कुछ मजबूरियों के चलते 23 मई 2023 को मोहल्ले के ही एक सूदखोर से पांच प्रतिशत ब्याज पर पांच लाख रुपये उधार लिए थे। अब सूदखोर उनसे साढ़े सात लाख रुपया मांग रहा है।
आरोप है कि सुरेश बाबू ने जब इतने रुपये देने में असमर्थता जताई तो सूदखोर ने उनके बंद पड़े घर का ताला तोड़कर सीसीटीवी कैमरा, फर्नीचर और नकदी समेत लगभग छह लाख रुपये का सामान गायब कर दिया। सूदखोर ने उनके घर के गैराज में अपनी कार खड़ी कर दी है। उन्होंने सूदखोर पर कार्रवाई करने और उनके घर के गैराज में खड़ी कार हटवाने की मांग की है। संवाद