Pilibhit News: बरखेड़ा में निकली खाटू श्याम की निशान यात्रा

बरखेड़ा में निकाली गई निशान यात्रा । संवाद
बरखेड़ा। खाटू श्याम संकीर्तन मंडल की ओर से खाटू श्याम निशान यात्रा निकाली गई।
तीन बाणधारी निशान यात्रा शाम चार बजे गोपी कॉलोनी से दौलतपुर तिराहे, रेलवे क्रॉसिंग से आगे मेला मैदान में पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद खाटू श्याम का पूरी रात जागरण हुआ। इसमें दातागंज की शिवम लाडला एंड पार्टी ने खाटू श्याम के भजनों का गुणगान किया। भजन गायिका सोनम सक्सेना ने खाटू वाला श्याम पधारा भजन के साथ जागरण की शुरुआत की।
शाहजहांपुर से विकास शर्मा, बरेली के शिवम लाडला ने भी खाटू श्याम के मधुर भजन गाए। जागरण के दौरान कमेटी के सुरेंद्र सक्सेना, ऋषिराज, तुषार सक्सेना,ऋतिक भारद्वाज, अनमोल, अर्पित सक्सेना, अमन तथा नंदकिशोर आदि मौजूद रहे।