Pilibhit News: मेडिकल कॉलेज को मिले बारह डाॅक्टर, हालात सुधरने की उम्मीद

गांधी सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण करते राज्य मंत्री संजय सिह गंगवार और जिला पंचायत अध्यक्ष ड
लखनऊ में मुख्यमंत्री तो पीलीभीत में गन्ना राज्यमंत्री ने दिए नियुक्ति-पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज के लिए नियुक्त किए गए 16 में से 12 डॉक्टरों को मंगलवार को नियुक्ति पत्र दिए गए। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के आठ जबकि पीलीभीत के गांधी सभागार में गन्ना राज्यमंत्री ने चार डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र दिए। डाॅक्टर के मिलने से अब मेडिकल कॉलेज के हालात सुधरने की उम्मीद है। अब तक मेडिकल कॉलेज में महज आठ डाॅक्टर थे।
गांधी सभागार में डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र देने के बाद गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार बहुत ही गंभीर है। मुख्यमंत्री जमीनी स्तर से जुड़े होने की वजह से लोगों की समस्याओं को बेहतर तरीके से जानते हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने का प्रयास जारी है। डीएम प्रवीण लक्षकार ने नवनियुक्ति सभी डॉक्टरों को बधाई देते हुए कहा कि वे कड़ी मेहनत करके यहां तक पहुंचे है। सभी अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक करें, ताकि इसका लाभ सभी को मिले।
यहा बता दें कि अप्रैल 2023 में जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज का दर्जा मिल गया था। तब से आज तक कई डॉक्टरों को तैनाती की गई लेकिन अधिकतर नौकरी छोड़कर चले गए। पिछले आठ महीनों में 27 से अधिक जूनियर डॉक्टरों की भर्ती की गई। इसमें भी सात से आठ डॉक्टर ही शेष रह गए हैं। इनसे ही आपरेशन कक्ष, इमरजेंसी, ओपीडी आदि करानी पड़ती है।
–
मेडिकल कॉलेज के लिए नियुक्त किए गए डॉक्टर
डॉ. विभूति गोयल, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. रूपल खरे, डॉ. नितिन मलिक, डॉ. चरित्र बोरा, डा. जगदंबा सरन, डॉ. दीपिका वर्मा, डॉ.अर्चना सिंह, डॉ.सुमित सचान, डॉ.ज्योति त्रिवेदी, डॉ. पारूल सक्सेना, डॉ. अविरल पांडेय
–
जिन डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं वह इसी महीने के अंतिम सप्ताह में तैनाती ले लेंगे या फिर अगले महीने के पहले सप्ताह तक आ जाएंगे। डॉक्टर बढ़ने से स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी। यह डॉक्टर ओपीडी के साथ ही मेडिकल के छात्र-छात्राओं को पढ़ाने काम भी काम करेंगे।
-डॉ. संजीव सक्सेना, प्रभारी प्राचार्य मेडिकल कॉलेज