Pilibhit News: लोकतंत्र सेनानी दामोदरदास का निधन

दामोदर दास गुप्ता ।
पीलीभीत। गोदावरी स्टेट निवासी लोकतंत्र सेनानी दामोदरदास गुप्ता (80) का रविवार की सुबह निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को होगा।
दामोदरदास गुप्ता लोकतंत्र सेनानी के साथ ही सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रवक्ता थे। इसके अलावा वह लंबे समय तक भाजपा से जुड़े रहे। वह भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी फिर जिला महामंत्री भी रहे थे। दामोदरदास गुप्ता जनपद में भारतीय जनसंघ के प्रमुख नेता रहे। आपातकाल के दौरान लंबे अरसे तक वह जेल में भी बंद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सक्रिय नेता के रूप में उनकी पहचान बनी रही। वह मूल रूप से बिलसंडा ब्लॉक के ग्राम रौतातापुर के निवासी थे। संवाद