बदायूं

संगठित होकर हासिल करेंगे राजनीतिक लक्ष्य : श्रीवास्तव

Connect News 24

Will achieve political goals by organizing: Srivastava

प्रदेश प्रतिनि​धि सम्मेलन में मौजूद पदा​धिकारी। संगठन

बदायूं। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एके श्रीवास्तव ने कहा कि संगठित होकर समाज राजनीतिक लक्ष्य हासिल करेगा। कायस्थ समाज को अलग-अलग समझना राजनीतिक दलों की बहुत बड़ी भूल होगी।

बदायूं क्लब में रविवार को आयोजित महासभा के प्रदेश प्रतिनिधि सम्मेलन में मथुरा से आए कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को विस्तार देकर गतिशील बनाना ही इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य है। प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन के विस्तार को गति देने के लिए प्रत्येक जिले में दो दिवसीय विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिला अध्यक्ष दीपक सक्सेना ने युवाओं से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया और नवंबर में प्रदेश के संगठन का चुनाव होने की जानकारी दी। जिला महामंत्री धीरज सक्सेना ने समाज के लोगों से सक्रिय राजनीति में आने के अपील की।

इस अवसर पर अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के राजीव रायजादा, मोहित सक्सेना, प्रदीप भारती, तरित माथुर, मनोज मोहन सक्सेना , महेश सक्सेना, मधु सक्सेना, डॉ. मनोज सक्सेना, अनिल सक्सेना आदि को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. सीएम सक्सेना, समेत शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, मथुरा, मैनपुरी, रामपुर, कासगंज, मुरादाबाद आदि जनपदों के लोग मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र मोहन सक्सेना ने किया। सकता।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button