Pilibhit News: डिप्टी आरएमओ ने किया राजकीय धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण
बीसलपुर। डिप्टी आरएमओ विजय कुमार ने मंगलवार को मंडी समिति में चल रहे विभिन्न एजेंसियों के सभी 32 राजकीय धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पता चला कि अब तक आवंटित राइस मिलर्स से अनुबंध नहीं हो पाया है।
डिप्टी आरएमओ को निरीक्षण में पता चला कि मंडी में चल रहे सभी 32 क्रय केंद्रों पर अब तक मात्र 22 हजार क्विंटल धान की खरीद हो पाई है। उन्होंने धान खरीद की धीमी गति पर केंद्र प्रभारियों से कड़ी नाराजगी जताई और खरीद की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण में यह भी पता चला कि आवंटित राइस मिलर्स से अब तक अनुबंध नहीं हो पाया है, इसके कारण क्रय केंद्रों पर तोला गया धान राइस मिलों तक नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने कस्बा बिलसंडा जाकर सभी राइस मिलर से इस संबंध में वार्ता की और अनुबंध की कार्रवाई जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। संवाद