पीलीभीत

Pilibhit News: गन्ना सत्र शुरू, कुछ केंद्रों पर आज से होगी तौल

Connect News 24

बीसलपुर। सहकारी गन्ना विकास समिति क्षेत्र का नया गन्ना सत्र शुरू हो गया है। समिति क्षेत्र के कुछ केंद्रों पर बुधवार से गन्ने की तौल शुरू हो जाएगी। समिति ने मंगलवार को गन्ने का इंडेंट जारी कर दिया है।

सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव आरपी कुशवाहा ने बताया कि समिति क्षेत्र के सभी 60 गन्ना क्रय केंद्र स्थापित कर दिए गए हैं। समिति के अधीन ललित हरि चीनी मिल पीलीभीत और डालमिया शुगर मिल निगोही के कुछ केंद्रों पर बुधवार से गन्ने की तौल शुरू हो जाएगी। इन मिलों के अधिकारियों द्वारा की गई मांग पर गन्ने का इंडेंट जारी कर दिया गया है। दोनों चीनी मिलों का नया पेराई सत्र तीन नवंबर से शुरू हो जाएगा। समिति क्षेत्र की अन्य सभी चीनी मिलें 15 नवंबर तक हर हालत में शुरू हो जाएंगी। सचिव ने बताया कि नए सत्र में डेढ़ करोड़ क्विंटल गन्ना खरीदे जाने का लक्ष्य मिला है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button