पीलीभीत

चीनी मिलों को किया गया 1371 करोड़ का भुगतान : संजय गंगवार

Connect News 24

Payment of Rs 1371 crore made to sugar mills: Sanjay Gangwar

राज्य मंत्री संजय सिह गंगवार ।

पीलीभीत। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने बताया कि प्रदेश सरकार ने बकाया गन्ना भुगतान के क्रम में 1371 करोड़ की धनराशि कई चीनी मिलों को जारी की है।

गन्ना मंत्री ने पत्रकार वार्ता में बताया कि भेजी गई इस राशि से मिलों के ऊपर बीते पेराई सत्र का किसानों को भुगतान करने में काफी सुविधा होगी। बजाज समूह की चीनी मिलों से संबद्ध गन्ना किसानों के खातों में बकाया गन्ना मूल्य की धनराशि पहुंचने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। इसी क्रम में पीलीभीत की बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल का 93 करोड़ रुपये किसानों के खाते में भेजा गया है। दीपावली पर त्योहार से पहले भुगतान मिलने से किसानाें का त्योहार अच्छा होगा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button