पीलीभीत

Pilibhit News: प्रतिबंध के बावजूद किसानों ने जलाई पराली, 20 हजार का वसूला जुर्माना

Connect News 24

Despite ban, farmers burnt stubble, fined Rs 20,000

पूरनपुर क्षेत्र में खेतो में जलाई जारही पराली । स्रोत – राहगीर

पीलीभीत। धान की कटाई के बाद खेतों में पराली जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसकी रोकथाम के लिए गांव में निगरानी टीम भी सक्रिय हैं तो वहीं अधिकारी गोष्ठी कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसके बाद भी किसान पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे है।

सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पूरनपुर क्षेत्र के गांव घुंघचाई, घाटमपुर एवं कल्याणपुर में पराली न जलाने को लेकर किसानों से बात की। तहसील अमरिया क्षेत्र के गांव मुडिया गौसू में अपर जिला अधिकारी राम सिंह गौतम ने निरीक्षण किया। इस दौरान एक खेत में पराली जल रही थी, जिसे मौके पर बुझा दिया गया। किसान से 5000 का जुर्माना वसूल किया गया।

उप कृषि निदेशक ने भी शेरपुर मकरंदपुर, मनहरिया, शाहबाजपुर क्षेत्र का भ्रमण किया। किसानों से पराली न जलाने की बात की। बताया अभी तक पराली जलाने के मामले में 92000 का जुर्माना वसूला गया है। सोमवार को अलग-अलग गांव से 20000 का जुर्माना वसूला गया था। इसके साथ ही एक कंबाइन को भी सीज किया गया है।

नहीं रुक रहीं पराली जलाने की घटनाएं, वीडियो वायरल

पूरनपुर। प्रशासन की तमाम सख्ती के बाद भी खेतों में पराली जलाने की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। सोमवार को असम हाईवे पर चीनी मिल के समीप किसानों ने पराली जलाई। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

धान काटने के बाद किसान पराली न जलाएं, इसे लेकर पिछले कई दिनों से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अफसर, कर्मचारी गांवों में पहुंचकर पराली जलाने से होने वाले नुकसान की जानकारी दे रहे हैं। पराली जलाने पर जुर्माना लगाने, कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी जा रही है। इसके बाद भी क्षेत्र में पराली जलाने की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। सोमवार को चीनी मिल के समीप कुछ किसानों ने खेतों में सामूहिक रूप से पराली जलाई। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

पराली जलाने पर प्रधान के परिजन से वसूला जुर्माना

– एसडीएम ने सपहा के प्रधान को दी अधिकार सीज करने की चेतावनी

कलीनगर। प्रशासन की सख्ती के बावजूद सपहा गांव में प्रधान के परिजन ने पराली जला दी। एसडीएम ने उनसे जुर्माना वसूला है। साथ ही प्रधान को अधिकार सीज करने की चेतावनी दी है।

पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए शासन ने पराली न जलाने के आदेश दिए हैं। जिला स्तर पर जागरूकता अभियान के साथ ही डीएम लगातार इसकी समीक्षा कर रहे हैं। इस के बावजूद सोमवार को तहसील के गांव सपहा के ग्राम प्रधान के परिवार के किशनलाल ने पराली जला दी। जानकारी होने पर तहसील प्रशासन ने नियमानुसार जुर्माना वसूला। संवाद

पूरनपुर क्षेत्र में खेतो में जलाई जारही पराली । स्रोत - राहगीर

पूरनपुर क्षेत्र में खेतो में जलाई जारही पराली । स्रोत – राहगीर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button