Pilibhit News: देव मिस्टर फेयरवेल और वंदना चुनी गईं मिस फेयरवेल
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:11 AM IST

पुष्प इंस्टीटयूट में आयोजित फेयरवेल पार्टी में चुने गये मिस्टर फेयरवेल व मिस फेयरवेल के साथ मौज
पीलीभीत। पुष्प इंस्टीट्यूट में बीबीए विभाग की ओर से फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एसपीएस संधू, प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र कुमार, प्राचार्य डॉ. मोहम्मद सलीम ने दीप प्रज्वलित करके किया। छात्रा आकृति ने गणेश वंदना प्रस्तुत की।
छात्र यश ने सोलो नृत्य की प्रस्तुति ने समा बांध दिया। इसके बाद मिस्टर फेयरवेल और मिस फेयरवेल का प्रथम इंट्रोडक्शन राउंड हुआ। छात्रों ने फनी डांस किया गया। फिर टेलेंट राउंड आरंभ हुआ। निर्णायक मंडल के डॉ. नजमुल रहमान और मेघा छेत्री ने देव सक्सेना को मिस्टर फेयरवेल और वंदना आर्य को मिस फेयरवेल घोषित किया। एकेडमिक एक्सीलेंस व शाइनिंग स्टार अवॉर्ड नेहा अग्रवाल, मोस्ट रेगुलर स्टूडेंट का अवार्ड नेहा अग्रवाल व साक्षी शुक्ला को दिया गया। संवाद



