पीलीभीत

Pilibhit News: हरी भजन पर झूमे श्रद्धालु

Connect News 24

पीलीभीत। अग्रवाल सभा परिसर में श्री राधा रमण प्राकट्य सेवा महोत्सव का भव्य आयोजन राधा माधव संकीर्तन मंडल की तरफ से किया गया। इसमें ब्रज भाव रसिक वरुणेश के गाए भजनों पर श्रद्धालु नाचने पर मजबूर हो गए।

कार्यक्रम की शुरुआत ब्रज परंपरा के अनुसार कलश पूजन, वंदनवार व राधारमण के पूजन से हुई। इसके बाद वरुणेश द्वारा भाव कुंवर अलबेली जी अति सुंदर सुकुमारी, जय जय राधा रमण हरी बोल आदि भजन गाए, जिस पर पूरा पंडाल दिव्य आनंद वर्षा में सराबोर हो उठा। कार्यक्रम में राधा माधव संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष विश्वनाथ चंद्र, बरखेड़ा विधायक प्रवक्तानंद, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, शिवम् कश्यप एडवोकेट, शिवम सैनी, आयुष दीक्षित, अभय शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। आरती उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button