Pilibhit News: मां भगवती के भजनों पर रात भर झूमे भक्त

सिद्ध बाबा मढ़ी पर आयोजित मेले के दौरान जागरण में पूजा करते एसओ और चैयरमेन । संवाद
बरखेड़ा। श्री सिद्ध बाबा जागरण मंच के तत्वावधान में दुर्गा जागरण सिद्ध बाबा स्थान पर सोमवार रात को हुआ। जागरण में पूरी रात भक्त भजनों पर झूमते गाते रहे।
सिद्ध बाबा स्थान पर दिवाली के एक दिन बाद मेला लगता है। इसमें पूरे नगर एवं क्षेत्र के लोग शाम के समय दीप एवं प्रसाद चढ़ाकर सिद्ध बाबा से अपनी मनोकामना मांगते हैं। ऐसा माना जाता है कि जिसकी मनोकामना पूर्ण हो जाती है वह सिद्ध बाबा स्थान पर चादर चढ़ाने आता है। इसी क्रम में पिछले 25 वर्षों से जागरण भी होता आ रहा है। इस बार हनुमान आर्ट एवं म्यूजिकल ग्रुप बाजपुर उत्तराखंड से आए कलाकारों ने माता के भजन गाए। जागरण का थाना प्रभारी राजवीर सिंह परमार एवं नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया। संवाद



