पीलीभीत

Pilibhit News: धूमधाम से मनाई देवउठनी एकादशी, शुभ कार्य शुरू

Connect News 24

Devuthani Ekadashi celebrated with pomp, auspicious work started

पूजा के लिए गन्ने खरीदते लोग । संवाद

पीलीभीत। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की देवउठनी (देवोत्थान) एकादशी पर घरों एवं मंदिरों में भगवान विष्णु का पूजन किया गया। इसे प्रबोधिनी एकादशी भी कहते हैं। घरों में जमीन पर पिसे चावल का चौक बनाकर गन्ना, सिंघाड़े, शकरकंद आदि से पूजन किया गया। देवोत्थान के साथ ही शुभ कार्य भी आज से शुरू हो गए।

बृहस्पतिवार की सुबह से ही घरों में एकादशी पूजन की तैयारियां शुरू हो गईं थीं। पिसे चावल से जमीन पर चौक बनाया गया। श्रद्धालुओं ने एकादशी का उपवास रखकर भगवान विष्णु की पूजा की। देवोत्थान एकादशी को देखते हुए बुधवार रात से ही बाजार में सिंघाड़े, शकरकंद और गन्ने की बिक्री शुरू हो गई। चौराहों-तिराहों के अलावा शहर के बाहरी मार्गों पर खरीदारों की दिन भर भीड़ लगी रही।

ग्रामीण अंचल से शहर में आए लोगों ने अलग-अलग स्थानों पर फुटकर दुकानें लगाकर गन्ने बेचे। गन्ना 20 से 40 रुपये में एक और सिंघाड़े, शकरकंद 30 से 50 रुपये प्रति किलो तक बिके। एकादशी पर घरों में शाम को तुलसी जी का विवाह भगवान सालिग्राम से किया गया। शाम के समय घरों में घी के दीपक भी जलाए गए।

बीसलपुर। दियोरिया, चुर्रासकतपुर, मधवापुर, टिकरी, अमृता खास, रढ़ैता, भड़रिया मोड़, खनंका, मानपुर, खरगापुर, मकरंदापुर, पिपरिया संजरपुर, रामनगर आदि स्थानों पर भी यह पर्व धूमधाम से मनाया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button